चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा संस्कृत अकादमी की ओर से सम्मानित और राज्य शिक्षक पुरस्कार अवाॅर्डी पंडित मिथिलेश शास्त्री की ओर से लिखित पुस्तक ‘दीनदयाल उपाध्याय चरितम’ का विमोचन किया। अपने सरकारी आवास पर हुए विमोचन कार्यक्रम में सीएम खट्टर ने शास्त्री के प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों की जीवनी प्रेरणादायी होती है। उन्होंने लेखक को भविष्य में लेखन क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दी।