Children showcased their creativity through clay designs.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों ने क्ले डिजाइन के माध्यम से दिखाई अपनी कलात्मकता

khaskhabar.com: बुधवार, 09 सितम्बर 2026 1:22 PM (IST)
बच्चों ने क्ले डिजाइन के माध्यम से दिखाई अपनी कलात्मकता
जयपुर। फ्लिब लैब और धारा शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से क्ले डिजाइन बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई। फ्लिब लैब की फाउंडर डायरेक्टर राधिका सिंह ने बताया कि कार्यशाला के दौरान बच्चों ने क्ले से जुड़ी विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता व्यक्त करने के लिए एक आनंददायक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी बनाई कलाकृतियों के माध्यम से रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। फ्लिब लैब का उद्देश्य कला और रचनात्मक अनुभवों के माध्यम से लोगों को जोड़ना तथा उनके लिए यादगार अनुभव तैयार करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement