Child sent creches-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झाडिय़ों में लावारिस मिली एक माह की अबोध बच्ची को शिशु गृह भेजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 8:45 PM (IST)
झाडिय़ों में लावारिस मिली एक माह की अबोध बच्ची को शिशु गृह भेजा
भरतपुर। झाडिय़ों में लावारिस मिली एक माह की अबोध बच्ची को मंगलवार को बाल कल्याण समिति ने शिशु गृह भेज दिया है। समिति अध्यक्ष सरोज लोहिया ने बताया कि नुमाइश मैदान के समीप गोल मोल बगीची में सोमवार रात पप्पू सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को बच्ची मिली थी। नुमाइश मैदान पर ही अस्थायी रूप से रह रहे इस दंपत्ति ने मंगलवार को बाल कल्याण समिति को फोन कर बच्ची मिलने की जानकारी दी थी। दंपती बच्ची को झाडिय़ों से निकालकर घर ले आए थे और लगभग 20 घंटे अपने इसका लालन-पालन किया। लोहिया ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement