Chief Minister distributed 50 mobile bearers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम ने 50 पदाधिकारियों को मोबाइल वितरित किए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 7:37 PM (IST)
सीएम ने  50 पदाधिकारियों को मोबाइल वितरित किए
जयपुर। जयपुर जिला देहात से जुड़े 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मोबाइल वाट्सएप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर फीडबैक लेंगे तथा आमजन तक इनका लाभ पहुंचाने में मददगार बनेंगे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी इन कार्यकर्ताओं से मोबाइल के जरिए सम्पर्क कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को अपने राजकीय निवास पर जयपुर जिला देहात के मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों तथा विधानसभा प्रभारियों सहित 50 पदाधिकारियों को 4-जी मोबाइल वितरित किए। भाजपा जयपुर जिला देहात अध्यक्ष डीडी कुमावत ने बताया कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अन्नपूर्णा भंडार योजना, भामाशाह, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, गौरव पथ, स्किल डवलपमेंट, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को ग्रास रूट लेवल तक पहुंचाएंगे तथा इन योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में आ रहे सुधार का भी प्रचार-प्रसार करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement