चित्तौडग़ढ़। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी 17 से 19 अक्टूबर तक चित्तौडग़ढ़ जिले के दौरे पर रहेंगी। आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे 19 अक्टूबर की प्रात: 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक लेगी।