Chhaya Chaubisa Assumes Charge as Deputy Director-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

’छाया चौबीसा ने उप निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 5:13 PM (IST)
’छाया चौबीसा ने उप निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया’
डूंगरपुर। राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शासन सचिवालय जयपुर से गुरुवार देर सायं जारी आदेश के अनुसार छाया चौबीसा की सहायक निदेशक से उप निदेशक पद पर पदोन्नति हुई है। राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर के आदेशों की अनुपालना में जनसंपर्क सेवा की अधिकारी छाया चौबीसा ने शुक्रवार को पूर्वाह्न सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय डूंगरपुर में उप निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहनलाल खराड़ी, कनिष्ठ लिपिक तेजस सोलंकी, सूचना सहायक पूजा आहूजा, कपिल यादव, केशव साद, दिनेश प्रजापत, हरिराम मीणा, योगेश डेंडोर, योगेश माली ने उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement