ग्रामीणों ने मिलजुलकर सामूहिक रूप से यह तय कर
लिया कि कविता ग्राम पंचायत में ओडीएफ ओलंपिक होंगे तो उसमें कविता ग्राम
पंचायत भी भाग लेगी। करीब 32 दिन तक ग्रामीणों ने दिन-रात एक कर अभियान
चलाया और अपनी ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करवा कर ही दम लिया। अब कविता
ग्राम पंचायत को ओडीएफ ओलंपिक की मेजबानी का मजा भी आ रहा है और ओलंपिक में
भागीदारी का सुकून भी पा लिया है। ओलंपिक को लेकर भव्य मैदान बनाया गया है
जहां वालीबॉल की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। खिलाड़ियों के आवास एवं भोजनादि
की बेहतर व्यवस्था की गई है। यह स्पर्धा 22 सितम्बर तक चलेगी। इसमें
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को क्रमशः 3 लाख, 2 लाख तथा 1 लाख की धनराशि जिला
कलक्टर के स्वविवेक मद में ग्राम्य विकास के लिए दी जाएगी। इसी प्रकार
जिला परिषद द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीमों की पंचायत समितियों को विकास
के लिए 10-10 लाख रुपए की धनराशि भी मुहैया कराई जाएगी। इसके उद्घाटन
समारोह में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ओडीएफ घोषित सभी 53 ग्राम
पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को इस उपलब्धि के लिए मेडल पहना कर
सम्मानित किया। कविता इन दिनों ओडीएफ ओलंपिक की वजह से आकर्षण का केन्द्र
बना हुआ है।