chargesheet gives two officer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गली निर्माण में लापरवाही पर चार्जशीट होंगे नगर निगम के एमई और जेई -सैनी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 5:48 PM (IST)
गली निर्माण में लापरवाही पर चार्जशीट होंगे नगर निगम के एमई और जेई -सैनी
पोनीपत। श्रम, रोजगार, भूगर्भ एवं खनन राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि वर्ष 2012 में शहर में बनाई गई गली के निर्माण में बरती गई लापरवाही के मामले में तत्कालीन एमई और जेई को चार्जशीट कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर पैसे की वसूली भी की जाएगी। सैनी बुधवार को लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। मीटिंग में 15 पहले से दर्ज शिकायतों सहित 118 शिकायतें पहुंची। गली के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग हुआ है और श्रीराम लैब में इसके सेंपल भी फेल हो चुके हैं। इस पर सैनी ने जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। बुधवार को मीटिंग में निगम कमिश्नर अश्वनी मैंगी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement