chandigarh airport name will be change-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौटाला की मांग एयरपोर्ट का नाम हो शहीद भगतसिंह के नाम पर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 10:55 AM (IST)
चौटाला की मांग एयरपोर्ट का नाम हो शहीद भगतसिंह के नाम पर
जींद। सभी राजनैतिक पार्टियों को सभी प्रकार की लड़ाईयां भूलकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद ए आजम भगतसिंह के नाम पर रखना चाहिए। यह कहना है इनेलो के हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला का। उन्होंने मांग की है कि इस विषय को सदन में रखा जाना चाहिए और सर्वसम्मति से जो नाम पास हो वही रखा जाए। साथ ही उन्होंने राजकुमार सैनी के बयान के सम्बंध में कहा कि इनेलो का वर्कर चौधरी देवलीला के प्रति समर्पित है। चौटाला का कहना है कि जिन रैलियों के सम्बंध में राजकुमार सैनी बयान दे रहें है उन रैलियों की शुरुआत कांग्रेस ने की थी और अब भाजपा भी वहीं काम कर रही है। उन्होंने जाट आरक्षण के दौरन हुई हिंसा पर बोलते हुए कहा की यह प्रदेश सरकार की गलतियों का नतीजा है और अब प्रदेश सरकार उसकी भरपाई सरपंचो से जबरन वसूली करके कर रही है। साथ ही उन्होंने केन्द्र सरकार कश्मीर नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement