जींद। नगर परिषद की ओर से रविवार को चौधरी देवीलाल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर रेलवे फाटक स्थित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें याद किया गया। चेयरपर्सन पूनम सैनी ने कहा कि चौधरी देवीलाल आज पूरे हरियाणा के लिए एक मार्गदर्षक हैं और उन्होंने प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया था। इस मौके पर शहर की सफाई का भी अभियान चलाया गया।