Car collides with divider on Purvanchal Expressway, three killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 1:56 PM (IST)
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, तीन की मौत
सुल्तानपुर । उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित थाना क्षेत्र कूरेभार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास शुक्रवार को लखनऊ से बिहार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार पर सवार बिहार आरा निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने घर जा रहे थे। सभी को शादी समारोह में शामिल होना था। जैसे ही कार कूरेभार क्षेत्र के माइलस्टोन 123 किलोमीटर पर पहुंची, सर्विस लेन पर रखे डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण हादसे में तीन की मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे यूपीडाकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य करते हुए मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को किनारे करवाते हुए आवागमन सुचारू करवाया।
--- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement