Vehicles in Rahul Gandhi convoy collide on Purvanchal Expressway; Rahul remains safe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; राहुल सुरक्षित

khaskhabar.com: सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 11:06 AM (IST)
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; राहुल सुरक्षित
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी के काफिले की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घटना में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। एयरपोर्ट से वे बिना मीडिया से बातचीत किए सीधे सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए। उन्हें यहां MP-MLA कोर्ट में पेश होना है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े कथित मानहानि प्रकरण का है। कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के निर्देश दिए थे। खबर के मुताबिक, अदालत सोमवार को इस मामले में फैसला सुना सकती है। 2018 में दर्ज हुआ था मामला
यह मामला भाजपा नेता विजय मिश्रा की शिकायत पर अगस्त 2018 में दर्ज किया गया था। आरोप है कि राहुल गांधी ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था, 'जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है।'
इसी बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब इस मामले में सुल्तानपुर की अदालत में सुनवाई और संभावित फैसले को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement