बारां। नगरपालिका कॉलोनी के समीप इण्डिगा चौपहिया वाहन में अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। जब आग ज्यादा भडक़ी तो लोगों ने दमकल को फोन किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।