पलवल। ग्राम पंचायत बामनीखेडा के सरपंच महावीर शर्मा व जिला प्रशासन पलवल की स्वछता टीम ने गांव बामनीखेडा में गांव के लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरुकता अभियान संचालित किया है। इस अभियान के तहत सुबह चार बजे से गांव के नवयुवा पंचायत मेंबर्स, गांव के समाज सेवी सरपंच महावीर शर्मा और नवीन शर्मा जिला स्वच्छता अधिकारी पलवल की टीम के साथ मिलकर गांव में लोगों को जागरूक कर रहे है। इस अभियान को लेकर गांव बामनीखेडा स्थित सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। सरपंच महावीर शर्मा ने बताया है अभियान हमारे जिला उपायुक्त अशोक शर्मा व अतिरिक्त उपायुक्त अंजू चौधरी जी के दिशा निर्देश पर शुरू किया है और आने वाले 10 दिनों में गांव बामनीखेडा को खुले में शौच मुक्त बना दिया जायेगा व उसके बाद पड़ोस के गांव के लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जायेगा।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानि