BSF posted after raids-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छापेमारी के बाद बीएसएफ तैनात

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 8:57 PM (IST)
छापेमारी के बाद बीएसएफ तैनात
उदयपुर। शहर के कलडवास के रिको इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री में डीआरआई द्वारा छापेमारी की कार्रवाई में कई हजार करोड़ की नकली दवाइयों और ड्रग्स के कारोबार की सम्भावना जताई जा रही है।शनिवार दोपहर तक जंहा डीआरआई की टीम के साथ पुलिस का जाब्ता मोजूद था वहीं शाम होने तक वहां बीएसएफ के करीब 40 से ज्यादा जवानो को तेनात किया गया है। बीएसएफ जवानों के यहाँ आने से यह कयास लगाया जा रहा है की यह मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़ा हुआ हे इसलिए सुरक्षा की द्रष्टि से इन जवानों को इंडस्ट्रियल एरिया के चप्पे चप्पे पर तेनात किया गया हे जो पूरी तरह हर स्थिति पर पेनी नजर बनाये हुए है। आपको बता दे की यह कार्रवाई फेक्ट्री मालिक रवि दुदानी के यहाँ शुक्रवार रात से जारी हे जिसे अभी तक कई घंटे हो चुके है और जानकारी के अनुसार इस कारवाई को अभी भी कई घंटे लग सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 2 हजार करोड़ की नशीली दवा और ड्रग्स का खुलासा हो सकता है। यह भी पढ़े :सरकार करेगी 30 हजार नए मुलाजिमों की भर्ती : सुखबीर सिंह बादल यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement