khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 9:18 PM (IST)
अजमेर । बनास नदी में पानी की तेज आवक से देवली- रोकी बनास नदी पर बने नेगडिया पुल के ऊपर से पानी गुजरने लगा इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। नेगडिया पुल के समीप सुरक्षा दीवार की पिचिंग खिसकने के बाद बंद करवा दिया गया है। साथ ही भारी वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद कर दिया गया है। केकड़ी देवली मार्ग पर बैरिकेट्स लगा कर वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है ।