BJP state executive meeting -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक मंगलवार से

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 7:52 PM (IST)
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक मंगलवार से
उदयपुर। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक मंगलवार से उदयपुर में शुरू होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को बैठक स्थल का जायजा लिया। शहर के सुखेर स्थित होटल एम्बियंस में इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओ, संघठन की कार्ययोजनाओ सहित राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में लिए गए निर्णयों पर मंथन होगा। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित नीतियो को राज्य में अमल में लाने और राज्य के लिए पार्टी की जरुरी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय सहमहामंत्री वी. सतीश, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी गोपाल शेट्टी, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित सत्ता और संघठन से जुड़े 200 से ज्यादा पदाधिकारी भाग लेगे। इस बैठक को सफल बनाने के लिए गृहमंत्री कटारिया ने सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी है, साथ ही कटारिया ने यह भी कहा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उदयपुर में होना हमारे लिए सम्मान की बात है।माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी के अंदरूनी विवादों को सुलझाने के लिए भी पहल की जाएगी। राज्य अध्यक्ष द्वारा किये गए अब तक किये कार्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement