khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 11:32 AM (IST)
पानीपत । जिले के समालखा में जीटी रोड पर फ्लाई ओवर के निकट करनाल से दिल्ली जा रही एक स्कार्पियो गाड़ी को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो गाडी़ में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में अस्पताल में इलाज के दौरान सार्थक नाम के युवक की मौत हो गई। मृतक सार्थक उत्तराखंड की रूड़की विधानसभा के बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा का भतीजा था ।घटना की सूचना मिलते ही विधायक परिवार सहित पानीपत पहुंचे।