BJP-Congress workers clashed several injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े,कई घायल,एक आग में झुलसा

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 11:15 AM (IST)
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े,कई घायल,एक आग में झुलसा
इलाहाबाद में बुधवार को भाजपा -कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े गये । दोनो तरफ से जमकर लात जूते चले । बीच सड़क पर हंगामा चलता रहा और सैकड़ों की संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे ।बवाल में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जबकि एक आग से झुलस भी गया है । यह सब नोट बंदी पर पीएम मोदी को घेरने और नोट बंदी पर उनकी बड़ाई के दौरान हुआ । यह सारा ड्रामा इलाहाबाद के भीड़ भाड़ वाले इलाके मेडिकल चौराहे पर हुआ । जहां कांग्रेस के हसीब अहमद , अरशद अली खान सहित अन्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोट बंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पीएम का पुतला फूंकने जा रहे थे। इसी बीच बीजेपी नेता नन्हू पंडित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां मोदी के समर्थन में गुलाब का फूल बांटते हुए पहुंच गए। बीजेपी कार्यकर्ता गुलाब का फूल देते हुए पुतला छीनने लगे तो पुतले में आग लगा दी गई और मामला मारपीट में बदल गया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जिशान अहमद आग से झुलस भी गये। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओ थे बीच बवाल की सूचना पर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया । थोड़ी ही देर में जिले भर की फोर्स मौके पर रवाना हुई । अधिकारियो के मौके पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई । कांग्रेसी व बीजेपी कार्यकर्ता के अलावा तमाशबीन मौके से भाग खड़े हुए ।
यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार
यह भी पढ़े :खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement