BJP anti-people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा सरकार जन विरोधी हैं- बेग

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 11:18 PM (IST)
भाजपा सरकार जन विरोधी हैं- बेग
भरतपुर । राज्य के सह प्रभारी एवं एआईसीसी के सचिव मिर्जा इरशाद बेग ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार जन विरोधी हैं, उसका लोक तंत्र में विश्वास नही है , समाज का गरीब एवं किसान आम नागरिक त्रस्त है। भरतपुर में का ग्रेस कार्यालय में जिला एवं ब्लॉक के प्रमुख कार्यकर्ताओ से चर्चा करने के बाद पत्रकारो से वार्ता की। पत्रकारो द्वारा केंद्रीय नेता दिग्विजय सिंह द्वारा अशोक गहलोत को केंद्रीय राजनीती में जाने एवं राज्य में युवाओ को मौका दिए जाने के बारे में दिए बयान पर बेग ने कहा कि ये दो नेताओ का फासला है । उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी । राहुल गांधी की किसान यात्रा व आम लोगो के सम्पर्क से भाजपा के दर्द होता है क्योकि देश ,राज्य में भाजपा की स्थिति खराब होने से उसका जनाधार खिसक रहा है। अनर्गल ब्यानवजी कर भाजपा आम लोगो को गुमराह कर रही है। उन्होंने राज्य विधानसभा में गायों व अन्य मामलो पर चर्चा नही कर कांग्रेस विधायको के साथ धक्कामुक्की करने के मामले में खा कि भाजपा फासिस्ट पार्टी व् अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि इस सरकार ने गरीबो को दुखी कर जन विरोधी काम किया है , आने वाले समय में जनता भाजपा की विदाई करने वाली है। कांग्रेस को राज्य की जनता सत्ता सोपेंगी। इस अबसर पर जिला प्रभारी व् प्रदेश उपाद्यक्ष डा.बबुखान मुमताज मसीह, राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष , शेरशिंह सुपा, डा.सुरेश यादव ,दाऊदयाल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा , भगवान कटारा सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement