झज्जर। देश के जवानों को सलाम करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताने वाले नेताओं और अभिनेताओं के खिलाफ विरोध तेज होने लगा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा और पूर्व सैनिकों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए ऐसे नेताओं के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर पर रिटायर्ड कर्नल आर.एस. सुहाग ने देश की सेना पर सवाल खड़े करने वाले व सर्जिकल स्ट्राईक को फर्जी करार देने वाले नेताओं, अभिनेताओं पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे देश के नेता और अभिनेता हमारी सेना पर सवाल खड़े करते हैं। जो निंदनीय है। इस मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र दलाल और जिप चेयरमैन परमजीत सिंह, वाईस चेयरमैन योगेश, महेन्द्र सैन, सुनीता चौहान, बबलू, नरेन्द्र जाखड़ सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।