Bijnor: Bullies beat up a young man brutally, video goes viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर : दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जून 2025 2:31 PM (IST)
बिजनौर : दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
बिजनौर। बिजनौर जनपद के थाना किरतपुर क्षेत्र के मोतीचूर ऑटो स्टैंड के पास दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ दबंग युवक को नीचे गिराकर लात-घूसों से लगातार पीट रहे हैं। युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दबंग उस पर लगातार हमला कर रहे हैं। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और लोग पुलिस से ऐसे दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट का कारण क्या था और पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement