big perfume company in punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जॉर्जिया के परफ्यूम से महकेगा पंजाब

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 3:44 PM (IST)
जॉर्जिया के परफ्यूम से महकेगा पंजाब
कपूरथला। जार्जिया की सीसीएफसी कंपनी चार करोड़ की लागत से पंजाब में फैक्ट्री लगाने जा रही है। जिसमें फ्रांस व जार्जिया के फूलों से परफ्यूम तैयार किया जाएगा। विश्व की बड़ी कंपनियां सनिल, क्रिस्टन ड्योर, अरमानी, कैलविन क्लाइन, विरसाविच आदि को टक्कर देने वाले इस परफ्यूम की विशेषता यह होगी कि ये हर आम पंजाबी की पहुंच में रहेगा। इस मकसद से जार्जिया की सीसीएफसी कंपनी के एमडी मिस्टर नुकरी इन दिनों पंजाब के दौरे पर आए हुए है। परफ्यूम व कॉस्मेटिक क्षेत्र में बिजनेस करने वाली यह कंपनी पंजाब की नेशनल कंसलटेंसी फाइनांसिज सर्विसेज के साथ मिलकर अमृतसर में फैक्ट्री की लगाने की योजना पर काम कर रही है। इसके पश्चात पंजाब और फिर देश के अन्य राज्यों में भी प्लांट लगाए जाएगे। कंपनी के एमडी नुकरी ने बताया कि कंपनी भारत में पहले ही कंट्रेकिट फार्मिग के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में इनवेस्टमेंट कर रही है। नुकरी ने बताया कि जनवरी 2017 तक उनका प्रोडक्ट मार्केट में आ जाएगा तथा कंपनी स्वयं सूबे में होलसेल करेगी। इससे राज्य के सैकड़ों नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मकसद से फ्रांस व जार्जिया से फूल लाए जाएंगे तथा क्वालिटी के साथ साथ किसी किस्म का समझौता नही किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement