Bhikamkor Murder Case: Main Accused Raghuvir Singh Arrested; Police Launch Strict Crackdown on Gangsters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 29 मार्च 2026 12:36 PM (IST)
भीकमकोर हत्याकांड: मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह गिरफ्तार, गैंगस्टर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू
फलोदी। भीकमकोर कस्बे में 21 मार्च को हुए चर्चित रावलसिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रघुवीरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिले में गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए कई टीमों का गठन किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही थाना मतौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। प्रार्थी कुलदीपसिंह की रिपोर्ट पर थाना मतौड़ा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई तथा मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। जिले सहित जोधपुर ग्रामीण व आसपास के क्षेत्रों में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई। मौके पर एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह, वृताधिकारी लोहावट, साइबर सेल, जिला विशेष टीम व थानाधिकारी मतौड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक, एमओबी और साइबर टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस टीमों ने तकनीकी व खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज की। इसी दौरान रघुवीरसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी निवासी भाटियां की ढाणी, पड़ासला को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement