दौसा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार रात्रि को चोरों ने हाथ साफ कर दिया। भवन के पिछले हिस्से से चोर कार्यालय में घुसे व एक एक कमरे का ताला तोडक़र कई सामान ले गए। कर्मचारियों को आफिस आने के बाद घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। बीईओ ब्रजमोहन गुप्ता का कहना हैं कि चार एलईडी व कम्प्यूटर का सामान फंखे व अन्य कई सामान को चोर ले गये।