benifit will be give at third duaghter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वर्ण जयंती पर तीसरी बेटी को भी लाभ देगी सरकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 नवम्बर 2016 4:09 PM (IST)
स्वर्ण जयंती पर तीसरी बेटी को भी लाभ देगी सरकार
पानीपत। हरियाणा सरकार ने स्वर्ण जयंती वर्ष में तीन बेटियों के अभिभावकों को भी स्वर्ण जयंती देते हुए तीसरी बेटी के जन्म पर भी आपकी बेटी-हमारी बेटी का लाभ देने का निर्णय लिया है। अब सरकार नई योजना के अनुसार प्रदेश की तीसरी बेटी को भी आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ देगी। महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने इस बाबत सभी सीडीपीओ को लाभार्थियों की सूची भेजने को कहा है, जिससे इसके लिए फंड जारी किया जा सके। सीडीपीओ दफ्तर ने इसके लिए लोगों को आवेदन देना शुरू कर दिया है। आवेदन सहित दस्तावेज पूरा करने की सूची महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निदेशालय को भेजी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद बच्ची के खाते में एकमुश्त 21 हजार रूपये जमा हो जाएंगे, जो उसे 18 साल बाद ब्याज सहित मिलेंगे। यह भी पढ़े :बैंकों में क्या है हाल, देखिए तस्वीरें यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement