Advertisement
देशी शराब के ठेके पर खुलेआम बिक रही वियर, नाबालिग से बिकवाया जा रहा नशा—वायरल वीडियो ने खोली आबकारी विभाग की पोल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस ठेके पर लंबे समय से वियर के साथ-साथ देशी शराब भी ओवररेट पर बेची जा रही है। रेटलिस्ट के मुकाबले मनमाना पैसा वसूला जाता है और ग्राहक अगर विरोध करे तो उसके साथ अभद्रता तक की जाती है।
वायरल वीडियो में ठेका संचालक की ये मुख्य गलतियां उजागर हुईं:
देशी व वियर की कंपोजिट दुकान का बोर्ड लगाना—जबकि दोनों की बिक्री के लिए अलग-अलग लाइसेंस जरूरी होता है।
देशी शराब की दुकान से वियर बेचना—यह सीधा लाइसेंस उल्लंघन है।
ओवर रेटिंग कर शराब बेचना—नियमित मूल्य सूची की अनदेखी कर ग्राहकों से ज्यादा वसूली।
नाबालिग से शराब बिकवाना—जो न सिर्फ आबकारी नियमों के खिलाफ है बल्कि किशोर न्याय अधिनियम का भी सीधा उल्लंघन है।
प्रशासन और आबकारी विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध बिक्री की जानकारी कई बार आबकारी विभाग को दी गई, लेकिन हर बार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई। अब सवाल उठता है कि क्या विभाग को इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं थी या फिर मोटी 'सेटिंग' के चलते जानबूझकर आंखें मूंद ली गईं?
कलेक्टर व एसपी से जांच की मांग
ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठेके की जांच न की गई तो इस अवैध व्यापार के कारण क्षेत्र में अपराध व नशाखोरी का स्तर और बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लालितपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


