Advertisement
ब्यावर एमवीआई घूसकांड : एसीबी ने दो बिचौलियों जगजीत सिंह और ऋषिराज सिंह को किया गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देशानुसार, एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में टीम ने हिरासत के दौरान दोनों आरोपियों से उपलब्ध साक्ष्यों और रिश्वत के लेनदेन से जुड़े तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ की।
कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी: वैधानिक प्रावधानों और तय प्रक्रिया का पालन करते हुए एसीबी ने 10 अगस्त 2026 को जगजीत सिंह और ऋषिराज सिंह (दोनों निवासी जिला अजमेर) को गिरफ्तार किया।
लगीं धाराएं: दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अदालत में पेशी: गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 11 अगस्त 2026 को एसीबी मामलों की विशेष अदालत, अजमेर में प्रस्तुत किया जा रहा है।
यह पूरी कार्रवाई एसीबी के उप महानिरीक्षक-द्वितीय (जयपुर) ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में मामले की आगे की जांच जारी है, जिससे विभाग में व्याप्त रिश्वतखोरी के अन्य नेटवर्क और कड़ियों का खुलासा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ब्यावर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


