Advertisement
ब्यावर के जैतारण में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक—गहलोत
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने जैतारण में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत की। आयोजन ने ‘एक तिरंगा—एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करते हुए जिले में हर घर तिरंगा अभियान को जनअभियान बनाने का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ब्यावर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


