Major ACB Action in Beawar: Head Constable and Middleman Arrested for Taking Bribe; Third Accused Flees with Cash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्यावर में ACB की बड़ी कार्रवाई: हेड कांस्टेबल और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, तीसरा आरोपी नकदी लेकर फरार

khaskhabar.com: सोमवार, 20 जुलाई 2026 9:38 PM (IST)
ब्यावर में ACB की बड़ी कार्रवाई: हेड कांस्टेबल और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, तीसरा आरोपी नकदी लेकर फरार
ब्यावर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. अजमेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये रामाकिशन हैड कानिस्टेबल पुलिस थाना ब्यावर सदर व दलाल कानाराम को परिवादी से सम्बन्धित परिवाद में राजीनामा करवाया जाकर राजीनामा की राशि 9000 के अतिरिक्त 8000 रूपये रिश्वत राशि परिवादी से दलाल कानाराम को दिलवाये गये जो रिश्वत राशि कानाराम द्वारा एसीबी टीम को देखकर अपने परिचित राहुल काठात को दी जो रिश्वत राशि लेकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि ए.सी.बी. अजमेर इकाई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला ब्यावर के हैड कानि. रामाकिशन व कांस्टेबल मनोज द्वारा परिवादी की बहन के पुलिस थाना ब्यावर सदर पर दिये परिवाद में राजीनामा करवाये जाने की एवज में राजीनामा राशि के अतिरिक्त रिश्वत राशि 10000 रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है। रिश्वत राशि की मांग का सत्यापन करवाया गया तो कानि. मनोज एंव हैड कानि श्री रामाकिशन को रिश्वत राशि 8000 रूपये देना तय हुआ। जिस पर नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी अजमेर रेन्ज के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत के नेतृत्व में आज कुशालाराम निरीक्षक पुलिस एंव टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई। पुलिस थाना ब्यावर सदर के रामाकिशन हैड कानि द्वारा दलाल कानाराम को 8000 रूपये दिलवाये जो रिश्वत राशि 8000 रूपये कानाराम द्वारा एसीबी टीम को देखकर अपने परिचित राहुल काठात को दी जो रिश्वत राशि लेकर राहुल काठात मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।
आरोपीयों से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement