मुकेश बघेल/गुरुग्राम। सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से विजिलेंस विभाग द्वारा विजिलेंस अफसरों के ऑफिस नंबरों के अलावा एक टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 व 1064 कीशुरूआत की गई है। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस के दिन सुबह से शाम तक संपर्क कर रिश्वत मांगने वाले अधिकारी या कर्मचारी की शिकायत कर सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम मंडल के विशेष निदेशक शील मधुर ने कहा कि प्रदेश सरकार व विजिलेंस विभाग का उद्देश्य स्वच्छ प्रशासन, स्वच्छ हरियाणा है। कोई भी सरकारी कर्मचारी अथवा अधिकारी अगर किसी से सरकारी कार्य के बदले में रिश्वत मांगता है तो वे विशेष डीजी विजिलेंस गुडग़ांव 0124-2321428, आईजी विजिलेंस गुडग़ांव 0124-2321428, डीआईजी विजिलेंस गुडग़ांव 0124-2300367, एसपी विजिलेंस गुडग़ांव 0124-2300294, टोल फ्री नम्बर 18001802022 नंबरों पर शिकायत कर सकता है।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?