Advertisement
हाइड्रो क्रेन से बैटरी पार : 9 हजार की बैटरी कबाड़ी को 1600 में बेची, पीड़ित ने खुद सुराग जुटाकर पकड़ा चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बन्ना सिंह रावत ने बताया कि उनकी हाइड्रो क्रेन घर के बाहर खड़ी थी, जहां से अज्ञात चोर ने रात के समय क्रेन की बैटरी खोल ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस के भरोसे बैठने के बजाय स्थानीय स्तर पर अपने स्रोतों से पड़ताल शुरू की। आसपास पूछताछ और छानबीन के दौरान भुनाभाई गांव निवासी सुनील उर्फ गोगा की संदिग्ध गतिविधि सामने आई।
पीड़ित पक्ष का दावा है कि जब संदिग्ध युवक को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। युवक की निशानदेही पर लाडपुरा रोड स्थित कबाड़ी की दुकान से चोरी की गई बैटरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पहले भी क्रेन से उड़ चुकी हैं 3 से 4 बैटरियां पीड़ित बन्ना सिंह रावत का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है; इससे पूर्व भी उनकी क्रेन से तीन से चार बार बैटरियां चोरी हो चुकी हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बार-बार हो रही वारदातों से आजिज आकर पीड़ित ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पीड़ित ने साक्ष्यों सहित सिविल लाइंस थाना पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। अब पुलिस द्वारा विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर पूरे गिरोह और कबाड़ी की संलिप्तता की गहन जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


