Baran Police Launches Strong Action Against Illegal Mining : History-sheeter Rajendra Vaishnav movable-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन के खिलाफ बारां पुलिस का कड़ा प्रहार : हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र वैष्णव की काली कमाई से खड़ी की गई चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 जुलाई 2026 7:27 PM (IST)
अवैध खनन के खिलाफ बारां पुलिस का कड़ा प्रहार : हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र वैष्णव की काली कमाई से खड़ी की गई चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क
• अवैध कमाई से खरीदे 2 ट्रैक्टर, निर्माणाधीन मकान और बैंक खाता सीज करने की अनुशंसा बारां/जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अवैध धंधों और संगठित अपराध से अकूत काली कमाई करने वाले अपराधियों के खिलाफ बारां जिला पुलिस ने एक बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। बारां जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले के सक्रिय और शातिर अपराधी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू की अवैध खनन और अपराध के जरिए अर्जित की गई तमाम चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पूरी बड़ी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ के सुपरविजन तथा वृताधिकारी अंता पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। संपत्तियों को चिह्नित कर उनकी कुर्की के अनुमोदन की रिपोर्ट तैयार करने में मांगरोल थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा और उनकी विशेष टीम ने मुख्य भूमिका निभाई है।
थाना मांगरोल पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू (40) निवासी मुंडिया थाना मांगरोल लंबे समय से अवैध खनन, चोरी और अवैध वसूली के धंधे में लिप्त था। इसी काली कमाई का उपयोग कर उसने कई चल और अचल संपत्तियां खड़ी की थीं, जिन्हें अब कुर्क करने की अनुशंसा भेजी गई है। जिसमे अवैध खनन और परिवहन के काम में इस्तेमाल होने वाले दो ट्रैक्टर, अवैध रूप से अर्जित की गई राशि से मुंडिया गांव में बनवाया जा रहा एक आलीशान मकान और अपराध के पैसों के लेनदेन के लिए इस्तेमाल होने वाला आरोपी का बैंक अकाउंट शामिल है।
आरोपी राजेंद्र वैष्णव उर्फ राजू बेहद शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो इलाके में अपनी दहशत फैलाकर अवैध खनन और चौथ वसूली का नेटवर्क चला रहा था। इसके खिलाफ न केवल बारां के मांगरोल थाने में, बल्कि कोटा संभाग के अन्य थानों में भी 6 गंभीर मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement