awareness walk, farmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह की नियत किसान विरोधी है- भाया

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 4:07 PM (IST)
वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह की नियत किसान विरोधी है- भाया
बारां । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद भाया परवन वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण को प्रारंभ कराने के अपने दृढ निष्चय को लेकर आठवें चरण की जन जागरण पदयात्रा 10 सितम्बर को प्रारंभ करेंगे। जन जागरण पदयात्रा अटरू तहसील के ग्राम सोलाहेडी से दोपहर 2.00 बजे प्रारंभ होगी जो ग्राम आमापुरा, सींधनी, लोलाहेडी से हानीेहेडा पहुंचकर समाप्त होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासन में स्वीकृत डेम एवं टनल निर्माण की निविदाएं जो कि 24 अगस्त 2016 को खुलने वाली थी उनको एक बार फिर 20 सितम्बर 2016 तक स्थगित कर दिया है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री की परवन परियोजना निर्माण को लेकर नियत में खोट हैं। कांग्रेस शासन के दौरान स्वीकृतशुदा परवन परियोजना की निविदाओं को बार-बार स्थगित करना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement