awareness walk, farmer Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह की नियत किसान विरोधी है- भाया

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 4:08 PM (IST)
वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह की नियत किसान विरोधी है- भाया
मेघवाल ने आरोप लगाया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह की नियत किसान विरोधी है तथा भाजपा की राजस्थान सरकार किसानों एवं जिलेवासियों को गुमराह कर रही है। उन्होनें भाजपा मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं सरकार से मांग कर कहा कि वे जिलेवासियों, किसानों को पिछले 32 माह में परवन सिंचाई परियोजना के लिए किए गए कार्यो एवं उनके प्रयासों के सरकारी आदे्रशों की प्रतियां मीडिया एवं नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि सच्चाई सामने आ सके, जनता को झूठी बयानबाजी से गुमराह नहीं करे। उन्होनें बारां सांसद एवं विधायकों से आग्रह किया कि वे राजनीतिक दुराग्रहों से हटकर परवन सिंचाई परियोजना का निर्माण किसानों के हित में शीघ्र प्रारंभ करावें। जिले के किसानों व नागरिकों को गलत एवं झूठी बयानबाजी के माध्यम से तिलस्मी सपने दिखाना बंद करें। उन्होनें कहा कि पूर्व मंत्री प्रमोद भाया परवन सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य प्रांरभ नही होने तक अपना संघर्श एवं पदयात्रा जारी रखेंगे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement