Awareness rally was flagged off-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जागरुकता रैेली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 8:42 PM (IST)
जागरुकता रैेली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
करनाल । जिला उप-निर्वाचन अधिकारी सुधांशु गौतम ने स्थानीय रेलवे रोड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से विशेष मतदाता सूची पुनिरीक्षण -2017 के तहत जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनिरीक्षण का कार्य आगामी 31 अक्तूबर तक किया जाना है। सीटीएम ने बताया कि विशेष मतदाता सूची पुनिरीक्षण -2017 के अंतर्गत कोई भी योग्य व्यक्ति अपनी नई वोट बनवा सकता है और अगर उनके वोटर आईडी में नाम गलत है तो वह भी सही करवा सकता है। इस अवसर पर सीटीएम ने स्कूल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जागरूकता रैली स्कूल से शुरू होते हुए सदर बाजार, रमेश नगर, विक्रम कालोनी तथा रेलवे रोड़ होती हुई स्कूल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुनील कुमार, स्कूल की प्रिंसीपल शोभा चौहान सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement