धौलपुर। जिले के बाड़ी और बसेड़ी उपखण्ड के खनिज क्षेत्र में आज जिला प्रशासन,खनिज विभाग और परिवहन विभाग ने पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध पत्थरो से भरे आधा दर्जन वाहनों सहित एक हाईड्रा मशीन को जप्त किया हैं। अवैध खनन और ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफियाओ में हडक़ंप मच गया।
परिवहन निरीक्षक मुन्ना लाल कुमावत ने बताया कि सरकार के निर्देश पर बाड़ी और बसेड़ी के खनन क्षेत्र में जिला प्रशासन,खनिज विभाग की टीम ने पुलिस जाप्ता के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थरों से भरे आधा दर्जन वाहनों सहित एक हाईड्रा मशीन को जप्त किया हैं। वहीं परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों को भी जप्त किया हैं। एमई तेजपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान में और अधिक सख्ती लाई जायेगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार