Advertisement
बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

महिला ने भी बिना देर किए जवाब दिया, 'थैंक्यू सर, सबको थैंक्यू सर।' इस बातचीत की खास बात यह रही कि महिला ने न तो किसी सरकारी योजना का नाम लिया और न ही कोई आंकड़ा गिनाया। वह अपने आसपास के परिवारों में आए बदलाव का अनुभव साझा कर रही थी। प्रधानमंत्री ने जब सुरक्षा की बात पर मुख्यमंत्री योगी का नाम लिया तो यह सहज संवाद कार्यक्रम का यादगार क्षण बन गया। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा गया। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड शुरू किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ने पर जोर दिया गया। पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पिंक बूथ जैसी व्यवस्थाएं भी शुरू की गईं। इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई को आसान बनाना और जरूरत के समय उन्हें सहायता उपलब्ध कराना है। वाराणसी की महिला कर्मचारी का अनुभव इन प्रयासों के मानवीय पक्ष की ओर ध्यान दिलाता है।
उसके मुताबिक, सुरक्षित माहौल का भरोसा होने से परिवार बेटियों को काम के लिए बाहर भेजने में पहले से अधिक सहज हो रहे हैं। अरविंद गारमेंट की नई इकाई में स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। घर के नजदीक काम मिलने से महिलाओं के लिए आजीविका के नए रास्ते खुले हैं। हालांकि, महिला कर्मचारी की बात से साफ था कि नौकरी मिलने के साथ परिवार की सहमति भी उसके लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है। बेटियों को रोजगार का अवसर मिले और परिवार को उनकी सुरक्षा का भरोसा हो तो आत्मनिर्भर बनने की राह आसान होती है।
यही वजह है कि महिला ने प्रधानमंत्री के सामने रोजगार से अधिक उत्साह के साथ गांवों में बदलती सोच का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उसकी बात में सुरक्षा के इसी पहलू को पकड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कहा गया उनका एक वाक्य उस भरोसे को रेखांकित कर गया, जिसके सहारे गांवों की बेटियां घर की चौखट से निकलकर कामकाज की दुनिया में कदम रख रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


