माइनिग अधिकारियों को बार बार
कहने पर जब माइनिग नही रूकी तो ग्रामिणों के सब्र का बांध टूट गया और ग्रामिणों ने
हाई कोर्ट में माइनिग को लेकर रोक लगाने की बात कही जिसके बाद मामला संज्ञान में
आते ही विधानसभा अध्यक्ष कवंरपाल ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर खनन जोन में पहुंचे।
यहा अवैध माइनिग को धडल्ले से अंजाम दिया जा रहा था जिन रास्तो पर ट्रक
भी बडी मुश्किल से चलते है उन रास्तों से विधान सभा अध्यक्ष और जिला प्रशासन का
काफिला अवैध माइनिग की जड तक पहुंच गया। अवैध माइनिग माफिया द्वारा की गई खुदाई
को देख हैरान हो गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर इसे तुरंत रोकने को कहा।