As for infants, what our fault-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवजात बच्चों का सवाल,हमारा क्या कसूर

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 12:56 PM (IST)
नवजात बच्चों का सवाल,हमारा क्या कसूर
पानीपत । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश और देश की जनता को बेटी -बचाओ -बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था ,उसी धरा पर लगातार एक दर्जन से ज्यादा बेटियां लावारिस हालत में है। हाल ही में पानीपत के सेक्टर-12में बीते बुधवार रात मिली दो जुड़वां बच्चियां और गुरुवार को मिले नवजात बच्चे का सिविल अस्पताल की नर्सरी में इलाज चल रहा है। अभी उन्हें भले कुछ नहीं पता, लेकिन बड़े होने पर उन्हें हर दिन सवाल झेलना होगा कि उनके मां-बाप कौन हैं। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल कल्याण विभाग सजगता से सामूहिक जांच करें तो तीनों नवजातों को न्याय मिल सकता है। स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग बच्चियों के स्वस्थ होते ही इन्हें शिशुगृह भेजने की तैयारी में है। वंही दिल्ली ,सोनीपत और चंडीगढ़ से एक दर्जन से ज्यादा परिजन इन बच्चियों और बच्चे को अपनाने के लिए भी आये है। लेकिन क़ानूनी दावपेंच के चलते किसी भी परिजन को सफलता नहीं मिली। डाॅ. दिनेश ने बताया कि एक बच्ची को बुखार था, अब ठीक है। दोनों जुड़वां बहनों का नाम प्रियांशी नैंसी रखा है। गुरुवार को मिले बच्चे की हालत में सुधार है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement