Army recruitment process will change, it will change in the coming year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदलेगी सेना भर्ती की प्रक्रिया, आगामी वर्ष में ये होंगे बदलाव

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 1:47 PM (IST)
बदलेगी सेना भर्ती की प्रक्रिया, आगामी वर्ष में ये होंगे बदलाव
सीकर। जिले में चल रही सेना भर्ती को लेकर शनिवार को जनरल जे.के. मारवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आगे हमारा यह प्रयास रहेगा जो भी अभ्यर्थी सेना भर्ती में शामिल होने आता है वह अपनी संपूर्ण प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी कर ले। उसी दिन फिजिकल मेडिकल और लिखित भी हो सके, जिससे अभ्यर्थी को बार-बार सेना भर्ती कैंप में नहीं आना पड़े। फिलहाल 9 नवंबर से 13 नवंबर तक दौड़ में पास हुए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा और मेडिकल होगा। उन्होंने कहा कि हम सेना भर्ती को और पारदर्शी बनाने के लिए आगामी वर्ष में सबसे पहले लिखित परीक्षाओं का आयोजन करेंगे। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास होगा उसे ही शारीरिक दक्षता और मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती में किसी भी तरह से दलालों का कोई रोल नहीं है और जिनके बच्चे इस भर्ती में भाग लेने आ रहे हैं उन परिवारों से मेरा निवेदन है कि वे किसी भी दलाल के झांसे में नहीं आएं। सेना भर्ती में पूरी पारदर्शिता है और सेना भर्ती में चरणबद्ध तरीके से चयन होता है। इसमें शारीरिक, लिखित एवं मेडिकल चेकअप के बाद ही कोई अभ्यर्थी सेना में भर्ती हो पाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर ऐसी कोई सूचना उन्हें मिलती है तो वह सेना भर्ती में अफसरों को इसकी सूचना दें। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :13 साल में पहली बार भारतीय सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement