आधे-अधूरे दस्तावेजों के साथ पहुंच रहें सेना में भर्ती होने के लिए
khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 10:36 AM (IST)
रेवाड़ी। शहर के राव तुलराम स्टेडियम मे चल रही सेना की भर्ती में अफसरों को उम्मीदवारों के दस्तावेज पूरे ना होने के कारण काफी परेशानी आ रही है। गौरतलब है कि एक अक्टूबर से भिवानी ,रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के उम्मीदवार भर्ती में शामिल हो रहे है अभी तक करीबन 20 हजार उम्मीदवारों ने दौड़ लगाई है। जिसमें से 1100 उम्मीदवारों फिजिकल फिट हो पाये । फिजिकल के साथ साथ जन्म प्रमाण पत्र , शिक्षा प्रमाण पत्र , अविवाहित प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र और रिहायशी प्रमाण दस्तावेज के तौर पर अनिवार्य है। लेकिन अभी तक हुई भर्ती पर प्रकिया के दौरान पाया गया है की फिजिकल फिट होने वाले केवल दस प्रतिशत उम्मीदवारों के ही दस्तावेज पूर्ण है। जबकि 90 प्रतिशत उम्मीदवारों के दस्तावेज अधूरे है। जबकि कई उम्मीदवारों के पास तो कई दस्तावेज ही नहीं है।