Any kind of irregularity in the voter list poses a serious challenge to democracy – Bhupinder Singh Hooda.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती - भूपेंद्र सिंह हुड्डा

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अगस्त 2026 5:34 PM (IST)
मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती - भूपेंद्र सिंह हुड्डा
सोनीपत । हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारीसंजय दत्त की गरिमामय उपस्थिति तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोनीपत में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, एसआईआर प्रक्रिया के विषय-विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे और इसके विभिन्न पहलुओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, राज्य स्तरीय एसआईआर समिति के सदस्य, सांसद, विधायक, सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी, BLA-1 तथा अग्रणी संगठनों एवं विभागों के राज्य स्तरीय प्रमुखों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि एसआईआर केवल मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पूरी सजगता के साथ काम करने और मतदाता सूची में होने वाले प्रत्येक बदलाव पर नजर रखने का आह्वान किया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम गलत तरीके से न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस अभियान को संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटता है या अपात्र का नाम शामिल होता है, तो इसका सीधा असर चुनाव की निष्पक्षता पर पड़ता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखें और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से काम करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल सूची की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर मतदाता सूची का बारीकी से अध्ययन करें, किसी भी प्रकार की आपत्ति या विसंगति को तुरंत संज्ञान में लें और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से काम करें।
इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जी नाम को लेकर पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती और जिम्मेदारी के साथ काम करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement