Another Ragging Complaint at Jodhpur Medical College; Junior Students Seek Help from NMC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग की शिकायत, जूनियर छात्रों ने NMC से लगाई गुहार

khaskhabar.com: रविवार, 01 नवम्बर 2026 3:53 PM (IST)
जोधपुर मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग की शिकायत, जूनियर छात्रों ने NMC से लगाई गुहार
जोधपुर। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला एक बार फिर सामने आया है। जूनियर बैच-2026 के विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ सीनियर विद्यार्थी जूनियर्स पर खुद को 'बॉस' कहलवाने का दबाव बनाते हैं और इंट्रोडक्शन के नाम पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। चार से पांच सीनियर विद्यार्थियों के नाम शिकायत में शामिल जानकारी के अनुसार, जूनियर विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत में चार से पांच सीनियर छात्रों के नामों का उल्लेख किया है। एनएमसी को शिकायत मिलने के बाद आयोग ने कॉलेज प्रशासन को ई-मेल भेजकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने बैठक बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

नामजद विद्यार्थियों से पूछताछ, मोबाइल फोन भी जांचे

कमेटी ने शिकायत में नामजद विद्यार्थियों से पूछताछ की है। साथ ही उनके मोबाइल फोन की भी जांच की गई। संबंधित विद्यार्थियों को सोमवार को एक बार फिर कमेटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। कमेटी मामले से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।
23 दिन में दूसरी शिकायत से कॉलेज में हलचल
पिछले 23 दिनों में रैगिंग से जुड़ी यह दूसरी शिकायत है। लगातार शिकायतें सामने आने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हलचल है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement