Annual cultural presentations concluded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एलपीएस का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 8:42 PM (IST)
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ एलपीएस का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
राजसमंद। लक्ष्मीपत सिंहानिया जे.के.ग्राम स्थित मनोरंजन केन्द में विद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि एसपी डॉ विष्णुकान्त शर्मा, एल.पी.श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा एवं प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन सीनियर कक्षा छ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक संध्या में अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ संजय अभिषेक ने की। वार्षिकोत्सव भारतीय दर्शन की पृष्ठभूमि पर आधारित था जिसमें पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत उत्तरी भारत एवं दक्षिण भारत के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक विशेष रूप से दर्शनीय थी। सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए कार्यक्रम में फॉर कॉर्नर, प्राचार्य का वार्षिक प्रतिवेदन, आर्केस्ट्रा, वेस्टन तडक़ा, डिवोसन, अंग्रेजी नाटक, हिन्दी नाटक-शराब बंदी, शिव आराधना, फ्यूजन आफ इण्डियन एण्ड वेस्टन डांस, म्यूजिकल मेडली, त्रिबुट टू इण्डियन आर्मी रिजनल डॉस, बॉलीवुड फ्यूजन आदि समारोह में अत्यन्त आकर्षण के केन्द्र रहे। जिसमें विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ संजय अभिषेक ने विगत वर्ष में कक्षा छ: से बारहवी तक की शैक्षणिक परीक्षाओं तथा सह शैक्षणिक गतिविधियों के सभी क्षैत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एल.पी.श्रीवास्तव एवं अनिल मिश्रा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन उदित गुप्ता, उमा ठाकुर, रिशिता भालावत, मेघना शुक्ला व भुवनेश शर्मा, रैनी पी. जॉय, सुचन्द्रा दासगुप्ता, वनिता शर्मा ने किया। हेड गर्ल मैत्रेयी पुरोहित ने वोट ऑफ थैंक्स द्वारा आभार व्यक्त किया। इंदिरा गांधी जैसी ‘मर्दानगी’ व गजब की समझ रखने वाली थीं जयललिता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement