annkut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रभु को लगाया अन्न्कूट का भोग,भक्तो ने पाई प्रसादी

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 8:43 PM (IST)
प्रभु को लगाया अन्न्कूट का भोग,भक्तो ने पाई प्रसादी
जयपुर। छोटी काशी में रविवार को अन्न्कुट महोत्सव के आयोजन किए गए। शहर के पत्येक गली मोहल्ले में अन्न्कूट की भीनी महक फिजाओं में फैल रही थी। मंदिरों में ठाकुरजी को अन्न्कुट का भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं ने पंगत में प्रसादी पाई। चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर में अन्न्कुट महोत्सव के अवसर पर प्रभू का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया। इसके बाद मूंग , चौला, बाजरा , चावल अन्न्कूट का भोग लगाया गया। कुकस स्थित सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में अन्न्कूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह महादेव का विभन्न प्रकार के पुष्पो से आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement