amit shah attacks hudda, taunts at robert wadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाह का तीखा हमला,"दिल्ली के दामाद" के लिए गरीबों के हित कुर्बान

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 7:26 PM (IST)
शाह का तीखा हमला,
जींद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं की जांच को लेकर इसलिए होहल्ला मचा रहे हैं, क्योंकि वह डरे हुए हैं। राज्य में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से यहां आयोजित गौरव रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि हुड्डा अपनी सरकार के कार्यो की जांच को लेकर डरे हुए हैं। शाह ने कहा,हुड्डा ने दिल्ली के दामाद (कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा) के लिए हरियाणा के गरीबों के हितों की कुर्बानी दे दी। प्रारंभ में उन्होंने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। अब वह जांच का विरोध कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement