All india farmer union protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 2:34 PM (IST)
अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से किया प्रदर्शन
कैथल। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा ने कैथल के जवाहर पार्क से पंजाब नेशनल लीड बैंक तक प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अहितकारी बताते हुए कहा कि इस योजना को रद्द किया जाना चाहिए। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान महेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों के खिलाफ है और किसानों से जबरदस्ती ढाई सौ करोड़ रुपए लुटे गए है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को इस बीमा योजना के तहत खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस योजना को रद्द किया जाना चाहिए और कोई दूसरी योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा नोटबंदी की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ी है। उन्होंने मांग की कि किसानों के लिए नकदी का प्रबंध होना चाहिए ताकि वे खाद दवाई समय पर खरीद सके। उन्होंने कहा कि जो मुआवजे की राशि बैंकों में पड़ी है उसे किसानों के खातों में डाला जाना चाहिए। अखिल भारतीय किसान सभा ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अग्रिणी बैंक प्रबंधक को अपना ज्ञापन सौंपा।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement