Advertisement
अखिलेश पहुंचे काशी, बोले-भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा, मेट्रो का किया वादा

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो लाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इससे शहर के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अखिलेश यादव ने रोपवे और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं के सहारे पूरे पूर्वांचल को जीतने की बात कही जा रही है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले धोखा देने वाले लखनऊ वाले ही हैं। सपा प्रमुख ने किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और शहर में गंदगी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के जाने के बाद नौजवानों, किसानों समेत सभी वर्गों के लिए खुशहाली का रास्ता खुलेगा।
इसके बाद अखिलेश यादव डाफी स्थित सपा नेता रहे दिवंगत राजेश यादव नत्थू के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने राजेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी चंदा यादव सहित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अखिलेश ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


