khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 7:04 PM (IST)
श्रीगंगानगर। पंचायत समिति के पूर्व सरपंच पति जोगेन्द्र सिंह पर हुए हमले में सम्मलित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिक्ख समाज के लोगों ने गुरुवार को जिला कलैक्ट्रेट पर धरना दिया। गौरतलब है कि दो माह पूर्व हुए जोगन्द्र सिंह पर हमले में उन्हें गंभीर चोट आई थी। जिससे उनके दोनों पांव काटने पड़े थे। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।